Site icon suparnewsnetwork

करेंट अफेयर्स 29 दिसंबर:नीना सिंह CISF की पहली महिला चीफ बनीं, रिलायंस जियो ने ‘भारत GPT’ लाने की घोषणा की

RBI ने चंद्रशेखर राजन को कोटक महिंद्रा बैंक का नया चेयरमैन नियुक्त किया। कपूरथला की महारानी गीता देवी का 86 वर्ष की उम्र में हार्ट की बीमारी के चलते निधन हो गया। वहीं, रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने चैट GPT जैसा ‘भारत GPT’ लाने की घोषणा की है।

आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं…

नियुक्त (APPOINTMENT)

1. CISF की पहली महिला चीफ नीना सिंह बनीं: 28 दिसंबर को राजस्थान कैडर की 1989 बैच की IPS ऑफिसर नीना सिंह को सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) के डायरेक्टर जनरल का जिम्मा सौंपा गया है। वह इस पद नियुक्त होने वाली पहली महिला अधिकारी हैं।

पूरे देश के एयरपोर्ट, दिल्ली मेट्रो और अन्य सरकारी भवनों की सिक्योरिटी उन्हीं के जिम्मे है।

2. सीएस राजन कोटक महिंद्रा बैंक के नए चेयरमैन बने: 27 दिसंबर को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने चंद्रशेखर राजन को कोटक महिंद्रा बैंक का नया चेयरमैन नियुक्त किया है। वह मौजूदा चेयरमैन प्रकाश आप्टे की जगह लेंगे।

सीएस राजन का कार्यकाल 1 जनवरी 2024 से शुरु होगा।

बिजनेस (BUSINESS)

3. ‘भारत GPT’ लेकर आएगी रिलायंस जियो: 27 दिसंबर को रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने चैट GPT जैसा ‘भारत GPT’ लाने की घोषणा की है। रिलायंस ने इसके लिए IIT बॉम्बे के साथ मिलकर काम भी शुरु कर दिया है।

IIT बॉम्बे के एनुअल टेक-फेस्ट में आकाश अंबानी ने ‘भारत GPT’ लाने की घोषणा की।

नेशनल (NATIONAL)

4. अंबाती रायडू ने राजनीति में एंट्री ली: 28 दिसंबर को पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायडू ने क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद राजनीति में एंट्री ले ली है। उन्होंने आंध्र प्रदेश के सीएम YS जगन मोहन रेड्डी की YSR कांग्रेस पार्टी जॉइन की है।

आंध्र प्रदेश के पार्टी कार्यालय में सीएम जगन मोहन रेड्डी (दाएं) की मौजूदगी में अंबाती रायडू (बाएं) ने पार्टी की सदस्यता ली है।

निधन (OBITUARY)

5. कपूरथला की महारानी गीता देवी का निधन: 28 दिसंबर को नई दिल्ली में कपूरथला की महारानी गीता देवी का 86 वर्ष की उम्र में हार्ट की बीमारी के चलते निधन हो गया। वे दिल्ली के ग्रेटर कैलाश कॉलोनी में अपने बेटे टिक्का शत्रुजीत सिंह के साथ रहती थीं।

महारानी गीता देवी की गिनती देश की चुनिंदा बेहद सम्मानित महिलाओं में होती थी।

आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)

29 दिसंबर का इतिहास: साल 1984 में आज ही के दिन कांग्रेस ने स्वतंत्र भारत के इतिहास में सबसे भारी बहुमत से संसदीय चुनाव जीता था। इस चुनाव में कांग्रेस ने 542 सीटों में से 401 सीटें जीतीं थीं। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को सिर्फ 2 सीटें ही मिली थीं।

इस चुनाव में भारी बहुमत से जीत के बाद राजीव गांधी (बाएं) देश के 6वें प्रधानमंत्री बने थे।

Exit mobile version