Site icon suparnewsnetwork

दोस्ती पर बेस्ड है ‘सलार’ का नया गाना ‘यारा’:यूजर्स ने की तारीफ, बोले- गाने को सुनकर आए गूजबम्प्स

प्रभास स्टारर फिल्म सलार बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है। इसी बीच होम्बले फिल्म्स ने सलार के फैंस को सरप्राइज देने के लिए फिल्म का नया गाना ‘यारा’ रिलीज किया है। इससे पहले कल यानी 25 दिसंबर को फिल्म की मेकिंग सीन भी रिलीज की गई थी। फिल्म के गाने ने एक बार फिर दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। इसे शेयर करते हुए होम्बले फिल्म्स ने कैप्शन में गाने का टाइटल अलग-अलग भाषाओं में लिखा है।

होम्बले फिल्म्स ने लिखा है कि ये इमोशनल सॉन्ग खानसार की दुनिया और दोस्ती की कहानी को दिखाता है।

प्रभास की फिल्म सलार नॉर्थ अमेरिका में भी अच्छा कलेक्शन कर रही है।

सलार पार्ट 1: सीजफायर के बाद अब प्रशांत नील ‘सलार पार्ट 2’ बनाने के लिए तैयार हैं।

गाने को लेकर फैंस का रिएक्शन

गाना रिलीज होने के बाद फैंस गाने की सराहना कर रहे हैं। उनका कहना है कि गाने को सुनकर गूजबम्प्स आ रहे हैं। दरअसल गाने में दो दोस्तों के बीच की कहानी दिखाई गई है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि प्रभास ऐसे एक्टर हैं जिनके अंदर किसी तरह का घमंड नहीं है। वो बहुत ही डाउन टू अर्थ इंसान हैं।

फिल्म की कहानी क्या है?
KGF की तरह सलार की कहानी भी एक काल्पनिक दुनिया से शुरू होती है। अमेरिका से लौटी आध्या (श्रुति हसन) का जीवन खतरे में है। आध्या भागकर एक महिला के घर छिप जाती है। वो महिला देवा यानी प्रभास की मां होती है। देवा उसे उन गुंडों से बचाता है। धीरे-धीरे आध्या को देवा और उसकी फैमिली की सच्चाई पता चलती है।

कहानी सेकेंड हाफ में ‘खानसार’ की दुनिया में जाती है। खानसार एक ऐसी जगह जहां के लोग एक अलग दुनिया बनाकर रहते हैं। वे अपने आप को देश का हिस्सा नहीं मानते। उनकी खुद की आर्मी होती है। अंग्रेज भी उनके सामने घुटने टेक देते हैं। आजादी के बाद वहां पर राजा का शासन हो जाता है।

सलार के सामने टिक नहीं पाई शाहरुख खान की डंकी।

राजा के मरने के बाद सिंहासन की लड़ाई शुरू होती है। राजमन्नार (जगपति बाबू) छल कपट से राजा बन जाता है। वो इसके लिए प्रतिद्वंदियों की पूरी बस्ती को ही मरवा देता है। हालांकि उसमें से कुछ लोग बच जाते हैं। राजमन्नार का बेटा वर्धा और देवा बचपन से दोस्त रहते हैं। देवा आगे चलकर वर्धा को राजा बनाना चाहता है, इसके लिए वो दुश्मनों से लड़ता भी है। हालांकि देवा का भी खानसार की सिंहासन से एक कनेक्शन है, अब वो कनेक्शन क्या है, इसके लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी।

इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बनी सलार।

सलार का कलेक्शन कितना रहा

सलार का टोटल इंडियन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 251 करोड़ 60 लाख रुपए हाे गया है। वहीं वर्ल्डवाइड सलार ने 4 दिनों में ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 450 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाई कर ली है। अपने पहले वीकेंड पर सलार ने वर्ल्डवाइड 402 करोड़ रुपए कमाए थे। सलार से उम्मीद की जा रही थी कि यह फर्स्ट मंडे कलेक्शन के मामले में एनिमल का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। इसकी बड़ी वजह यह थी कि फिल्म को फर्स्ट मंडे पर क्रिसमस की छुट्‌टी का फायदा भी मिला था। हालांकि, सलार फर्स्ट मंडे को 42.50 करोड़ कमाकर भी एनिमल से पीछे रह गई। रणबीर स्टारर एनिमल ने वर्किंग डे होने के बावजूद भी इंडिया में 43.96 करोड़ रुपए कमाए थे।

2023 की सबसे बड़ी ओपनिंग पाने वाली फिल्म है सलार

इससे पहले सलार इस साल देश की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बनी। फिल्म ने पहले दिन टोटल 178.7 करोड़ रुपए कमाए थे जिसमें से 90 करोड़ 70 लाख रुपए इसने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कमाए थे।

Exit mobile version